सृष्टि का आधार बेटियाँ 

  (कीर्ति )

बेटियाँ सृष्टि की एक आधारभूत संरचना है, व्यवस्था  है जिससे सृष्टि  के निर्माण होता  है और उसकी विधिवत् विरासत का गठन करतीं हैं. /  बेटियाँ आमतौर पर जीवन संगिनी भी हैं और एक प्रेयसी भी और देवी का स्वरूप भी. क्यूंकी माँ दुर्गा भी एक बेटी हैं और इस  सृष्टि को उन्होने ही एक संघटित रूप मे बनाया है /  बेटियाँ समाज में, प्रत्येक मनुष्य के मन में नारी के रूप में धैर्य स्थापित करने में, प्रेम का मधुर विशवास भरने के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर है पर विलासित समाज की उत्तेजना उसकी आबरू का हनन करने में कोई कसर नहीं छोड़ता/  समाज में बेटियों की नारी के रूप में उसकी छवि को भारी क्षति पहुँच रही है, इसका मूल कारण मनुष्य की विकृत मानसिकता और उसकी भद्दी भावनाओं का, उसकी विलासिता का विकराल समायोजन है जो गम्भीर समस्या का रूप लेती जा रही और हमारे देश की कानूनी वयवस्थाएँ उसके समाधान के लिए उत्साह नहीं दिखा रहीं हैं  अतः  नारी के सम्मान की रक्षा का उत्तरदायी कौन बनेगा ?

सृष्टि ने अगर बेटियाँ को आधार बनाकर धरती पर भेजा है तो उसको भी बराबर का हक है कि उसको सम्मान की नज़र से देखा जाए और पुरुष वर्ग उसको केवल वैचारिक या भौतिक नजारिए से न देखे /. बेटियाँ सृष्टि का सृजन करने के लिए और उसे व्यवस्थित करने के लिए जन्म लेती हैं और इस बात की चेतना सम्पूर्ण मनुष्य जाति को होनी चाहिए परन्तु समाज को या देश को चलाने के तंत्र की शिथिलता ने फूल-सी नाज़ुक बेटियों के जीवन की दूरदर्शा कर दी है। आज बेटियाँ के साथ लगातार होते ज़ुल्म की इन्तेहा हो चुकी है और ऐसे लगता है जैसे एक सुनियोजित तरीके से मासूम बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है और उनके मनोबल को क्षीण करने की निर्मम कोशिश हो रही है।


इस  व्यकांश से मै सिर्फ लोगों को ये बताना चाहती हूँ कि अगर बेटियाँ न होती तो   सृष्टि  वही कि वही होती / इसलिए आज हम सबको मिलकर ये संकल्प करना होगा कि घर के मंदिर मे मन के मंदिर मे या बाहर के मंदिर मे जो आस्था   हम माँ दुर्गा के प्रति नमन का रखते हैं वही आस्था हर बेटी के लिए होनी चाहिए / तभी हम एक अच्छे समाज के प्राणी कहलाएगे और बेहतर समाज का निर्माण होगा /
इससे पहले भी मैंने अपनी एक  संरचना लिखी थी कि  " Prayer For Help "  जिसका लक्ष्य मानव  समाज को एक संदेश था की कैसे कम समय मे आप  ईश्वर की प्रार्थना कर सकते हैं / ऐसे ही छोटे  छोटे प्रयास समाज को बेहतर और  अच्छे  दिशा  की ओर ले  जाने मे सहायक  होगें/


                                                                                                             

Comments

Dr Arti Anand said…
Excellent post
I agree with you
Hope we can bring about changes in society to uplift them
Dr Arti Anand said…
Excellent post
I agree with you
Hope we can bring about changes in society to uplift them
Dr Arti Anand said…
Excellent post
I agree with you
Hope we can bring about changes in society to uplift them
Unknown said…
Brelient dear☺🙏👍👍👍👍👍👍👍👍👌👌👌👌👌👌👌

Popular posts from this blog