Posts
Showing posts from March, 2023
प्राचीर है, प्रचंड है, माँ सृष्टि का आधार है /
- Get link
- X
- Other Apps
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चैत नवरात्रि, शुक्लपक्ष में शुरू होता है, प्रायः यह वसंत ऋतु में आता है , जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीनों में मनाया जाता है। इस वर्ष माँ दुर्गा 22 मार्च, 2023 को हम सबके घर आ रही हैं। वस्तुतः यह नौ दिन का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है । जोकि लोगों को एकता और सद्भाव की भावना में एक साथ बाँधता है। जिससे ईर्ष्या, द्वेष भाव को मिटा के अच्छाई के प्रतीक के साथ जीने की एक नयी शुरुआत होती है । यह नौ दिन पूर्णरूप से देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। कुछ भक्त उपवास करते हैं और देवी दुर्गा से प्रार्थना करते हैं, जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं। मां दुर्गा के पहले दिन को मां शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है और इसी दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है। शैलपुत्री पर्वत राजा हिमावत की पुत्री हैं, और हिंदू मां देवी महादेवी की एक अभिव्यक्ति और रूप है जो देवी पार्वती के शुद्ध रूप के रूप में खुद का प्रतिनिधित्व करती हैं।
लोग पूछते हैं कि कब आएगी होली
- Get link
- X
- Other Apps
लोग पूछते हैं कि कब आएगी होली मिठास में घुल जाएगी जब कड़वी बोली रंग बरसाती तब आएगी होली अनेकों रंगों से रंगी ये दुनिया लेकर जब निकलेगी भावनाओं से भरी टोली रंग बरसाती तब आएगी होली बिगड़े हुए रिश्तों मे हर कोई प्यार का रंग भरेगा बुझी हुई महफिल में हर कोई रौनक करेगा गले न मिले कोई बेसक, लेकिन दुआ जरूर करेगा बेगाना भी जिस रोज़ बन जाएगा हमजोली रंग बरसाती तब आएगी होली मीठे फूलों का रस चखकर जब मधुमक्खीयाँ खोलेंगी अपनी आँखें गुझिया के मिठास से जब हर कोई झूमेगा गुलाल की खुशबू से सबका दामन महकेगा रंग बरसाती तब आएगी होली ईश्वर का दिया तोहफा है ये ज़िंदगी अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ते जाओ जनाब मानो तो हर पल है होली भाईचारे के रंगों में डूब जाओगे जब खुद ह...